जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
हमें अपने जीवन मे विभिन्न प्रकार के काम करने पड़ते हैं। लेकिन हमारे जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण क्या है? आज हम बात करेंगे अपने जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण पहलू की।
जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
आज हर इंसान के जीवन में अलग-अलग चीजें महत्वपूर्ण है। किसी के लिए उसका काम, किसी के लिए रिश्ता, किसी के लिए उसका पागलपन भी सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन यदि सभी इंसान ही है, तो इंसान के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण होता है, वह एक चीज है। सभी इंसानों के लिए महत्वपूर्ण होना चाहिए। वह है, आपका जिंदा होना ।
यदि आप जिंदा है तब ही आपके लिए आपका काम महत्वपूर्ण है, रिश्ता महत्वपूर्ण है। यदि आप जिंदा ना रहे तो आपके काम या रिश्तो के बारे में बात करने का भी कोई मतलब नहीं बनता। तो, जो चीज आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, वह है आपका जिंदा होना।
क्या आप जानते है, हर रोज करीब ढाई लाख लोगों की मौत हो जाती है। अगर ढाई लाख लोगों की मौत हुई तो करीब 20 से 30 लाख लोगों ने अपने किसी प्रिये व्यक्ति को खो दिया।
अब, अगर आप कल सुबह उठते हैं और खुद को जिंदा पाते हैं तो आपको खुश होना चाहिए। अब आप उनलोगों को देखे जो आपके प्रिय है। हर कोई जिंदा है। अब आपको और ज्यादा खुश होना चाहिए। इसके बावजूद भी लोगों पर नजर डालें तो कुछ लोग तो ऐसे चलते हैं, मानो कब्र जाने की तैयारी कर रहे हो, ऐसा नहीं होना चाहिए।
मौत स्वयं ही इतनी असरदार है कि जब आएगी कोई नहीं रोक सकता। जब भी यह घटती है तो एक ही पल में सब कुछ खत्म हो जाता है। जो लोग आपकी और मेरी तरह असली थे, वे भी मरने के बाद एकदम गायब हो जाते हैं, फिर कभी नही दिखते।
जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण
यदि आप अपनी नश्वरता के बारे में सोचे तो यह आपको भयभीत कर देगा, उदास बना देगा। लेकिन यदि आप हर क्षण इसके साथ जीते हैं, तो यह आपको पूरी तरह से प्रसन्न कर देगा, आप जीवंत हो जाएंगे। यदि आप अपने जीवन की सबसे अहम चीज इस बात को बना लेते हैं कि आप जिंदा है तो आप हमेशा प्रसन्न रहेंगे। क्योंकि जब कुछ पूरी तरह से जिंदा हो तो आप उससे बहुत कुछ खूबसूरत बना सकते हैं।
मुझे नही पता कि आप अपने जीवन मे क्या क्या कर सकते है , कितना महान इंसान बन सकते है लेकिन मैं ये जरूर कह सकता हूँ कि आप एक प्रसन्न इंसान बन सकते है। ये आपका हक है। इसे आपसे कोई नही छीन सकता और आप ये कर सकते है। अगर आप वो नही करते है जो आप नही कर सकते , तो कोई बात नही लेकिन यदि आप वो नही करते जो आप कर सकते है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
Meri ekloti bahan mar gyi kya karu
https://www.conscious-india.in/2022/11/mrityu-kaise-hota-hai.html