मानव जीवन मे सफल होने का मतलब।। सफलता का रहस्य
मानव जीवन मे सफल होने का मतलब
![]() |
मानव जीवन मे सफल होने का मतलब |
खैर, सभी लोग अपनी समझ जिंदगी जी रहे है और जो अपनी समझदारी को ऊँचे स्तर तक ले गए है वो खुशहाल है नही तो जीवन तो जानवरो के पास भी है।
सभी लोग अपनी जिंदगी की मुसीबते गिनवाते रहते है, अपने असफल होने पचास बहाने गिना सकते है। लेकिन साहब, जीवन की इन मुसीबतों को झेलते हुए भी जो अपनी मंजिल पा ले वही तो सफल होता है।
आप अपनी लाचारी पर ध्यान केंद्रित किये हुए रहते है लेकिन आप एक बार भी ये सोचने की जहमत नही उठाते की कैसे इस लाचारी को हरा कर अपनी मंजिल तक पहुंच जाए।
मैने एक सर्वे देखा, वो सर्वे इस बारे में था कि इंटरनेट पर लोग सबसे ज्यादा क्या देखते है। मुझे जवाब देखकर काफी हैरानी हुई। आप भी शायद यकीन ना करे, लगभग 70 प्रतीशत लोग पोर्न सम्बन्धी चीजे सर्च करते है। आज हमारे पास इतनी जबरदस्त टेक्नोलॉजी लेकिन हम उसका इस तरह प्रयोग कर रहे है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
हम इस पृथ्वी पर के सबसे समझदार जीव है। जीवन की उत्पत्ति के बाद सबसे ज्यादा विकास मानव ने ही किया है और इसमें कोई शक नही की हम खुद को बहुत मजबूत स्थिति में कायम रखे है। लेकिन अगर बात किसी वयक्ति विशेष की कि जाए तो मैं आपसे और खुद से पूछना चाहूंगा कि आपने जीवन मे क्या पाया?
मैं बात रुपये पैसे की नही कर रहा और न ही इज्जत शोहरत की, मैं बात कर रहा हूँ भौतिकता से परे आपके अंदर की उस असीम शांति की, उस आयाम की जो आपको परमात्मा का एहसास कराता है और वही आपको मानव बनाता है।
जीवन जीने के लिए पैसा महत्वपूर्ण है लेकिन अगर आप पैसा कमाने के बारे में सोचने लग गए तो फिर आप ज्यादा सफल नही बन पाएंगे। आपको कुछ ऐसा करना होगा जो लोगो के जीवन मे सुविधा जोड़ सके, ज्यादा से ज्यादा लोग आपके काम को पसंद करे, उसके बाद पैसा तो प्राकृतिक रूप से आपको खुद-ब-खुद मिलेंगे।
उदाहरण के लिए मार्क जुकरबर्ग को ही ले लीजिये, इन्होंने कभी पैसा कमाने के बारे में नही सोचा ये बस कुछ ऐसा काम किये जो पहले नही हुआ था और अगर हुआ भी था तो इनसे ज्यादा बेहतर नही था। इन्होंने रचना की एक नई चीज की जिसे लोगो ने पसंद किया और पैसा इनका हो गया।
यहाँ मुद्दें की बात यह है कि आप जो भी काम कर रहे है उसके प्रति आप कितना समर्पित है। अगर आप किसी कंपनी में भी काम करते है और अपना सौ प्रतिशत अपने काम मे देने के साथ अपने कौशल का विकास भी कर रहे है तो फिर आपका जबरदस्त प्रमोशन कोई नही रोक सकता।
इन सब बातों का मर्म यह कि यदि आप मानव है तो आप हर वो चीज पाने के हकदार है जो आप चाहते है बशर्ते आप सही दिशा में ईमानदारी से कुछ काम करे।
आपका मानव होना ही आपको खास बनाता आपको किसी भी दूसरी सुपर पावर की जरूरत ही नही है।