संघर्ष ही जीवन है।। संघर्ष और सफलता। struggle and success
संघर्ष और सफलता
संघर्ष और सफलता का आपस मे गहरा नाता है। संघर्ष की ज्वाला ही सफलता की चमक का कारण है। संघर्ष के दौरान इंसान जिन मानसिक अवसादों से गुजरता है, वह भले ही डरावनी हो लेकिन उसके बाद कि सफलता की खुशी उन अवसादों को इस प्रकार उड़ा देती है जैसे धुंए के बादल को हवा उड़ा ले जाता है।
![]() |
संघर्ष ही जीवन है |
'संघर्ष' यू तो छोटा सा शब्द है। मगर असल जीवन में इसके ऐसे प्रभाव है, कि विपरीत विचारो ,इच्छाओं उद्देश्यों आदि के विरोध मे अकेला भी खड़ा हो जाए तो जीत हमारी ही होगी। सफलता के अक्षर संघर्षों के पन्नो पर ही लिखे जाते हैं। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे, सफलता जीतना ही बड़ा संघर्ष छिपा रहता है।
बिना संघर्ष के कोई जिन्दगी, जिन्दगी नहीं है। भले ही संघर्ष की दशा में हमारे अंदर संवेगात्मक तनाव उत्पन्न हो जाता है। हमारी मानसिक शान्ति नष्ट हो जाती है और हम किसी प्रकार का निर्णय करने में असमर्थ होते हैं।
लेकिन संघर्ष के बाद हमारी दुनिया बदल जाएगी। हमे हमारी मंजिल जिसके लिए हमने संघर्ष किया है, बाहें खोल हमारा स्वागत करेगी। और हम 'आत्मबल' जैसे बहूमूल्य संपत्ति के मालिक होंगें।
जीवन में संघर्ष के बिना कुछ नहीं मिलता। कहा भी गया है, "जिन्होंने आपका संघर्ष देखा है वही आपके संघर्ष की कीमत जानता है, जो आपके संघर्ष को नहीं जानता उनकी नजर मे आप सिर्फ किस्मत वाले हैं।"
अगर आपको अच्छी जिंदगी जीना है, तो रोज भागना पड़ेगा। रोज अपनी मंजिल के लिए कदम आगे बढ़ाना होगा। जिस प्रकार पतझड़ हुए बिना पेड़ो पर भी नये पत्ते नहीं आते, उसी प्रकार हमारे जीवन में भी कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नहीं आते।
हम हमेशा महान लोगो की संघर्षभरी जीवन कथा सुनते हैं, लेकिन हमे बस उनकी चमचमाती जीत की तान नजर आती है। हमारे लिए बेहतर यह होगा कि हम उनके जीत तक पहुंचने वाली संघर्ष को अपने जीवन में उतारे। कामयाबी कुछ और नही, बस एक नाकामयाब व्यक्ति के संघर्ष की कहानी है।
“ संघर्ष नहीं, तो प्रगति नही.,,
प्रगति प्रकृति का नियम हैं। इस नियम से बंधकर मनुष्य आगे बढ़ता है.... ! जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। कोयला और हीरा मिलते एक ही जगह से हैं। लेकिन हीरा संघर्ष और कठिनाई को जीत कर अपने मूल रूप मे आता है।
यह जीवन एक संघर्ष है, जहाँ हमेशा नए जोश और उमंग की दरकार है। हर दिन, हर पल नई-नई चुनौतियां आती रहेंगी, इन सब को हराकर हम बस संघर्ष के राह पर चल कर ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
इतिहास में कभी भी आसान जीवन जीने वाले किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नही होता। हमे हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि प्रयास और संघर्ष सफलता के पहले है, यहाँ तक कि शब्दकोश में भी।
संघर्ष का रास्ता भले ही कांटो भरा हो सकता है, परंतु यह ऐसा रास्ता है जिसके एक छोर पर आप खड़े होते हैं और दूसरे छोर पे सफलता होती है। आपके भीतर सफलता पाने की लालसा जितनी तीव्र होगी, उतनी ही आसानी से आप ये रास्ता पर कर पाएंगे। अगर आपकी नजर इस रास्ते के दूसरे छोर पर इंतजार कर रही सफलता पर टिकी रहेगी, तो आप यह काँटो भरा राह सहज ही पार कर लेंगे।
इन सभी उपरोक्त बातो को अलग रख कर वास्तविकता कि बात कि जाए तो यह है, कि संघर्ष के ऊँचे ऊँचे विचार सुनने में जितने ही सरल और आसान है, असल मे अनेको कठिनाई से भरे हैं। लेकिन यही कठिनाई तय करती हैं, सफलता और असफलता के बीच कि दूरी। और यही तय करती हैं, हमारी मंजिल।
Idy8nv